Chal rahi chal tu kyon pichhe hate-चल राही चल तू क्यों पीछे हटे चल राही चल

चल राही चल तू क्यों पीछे हटे चल राही चल
चेतक घोड़ा था बेजोड़ 
महाराणा संग अकबर की सेना से लगा ली होड़
देखती रह गई अकबर की सेना मुंह मरोड़
चल राही चल तू क्यों पीछे हटे चल राही चल

शिवाजी को औरंगजेब ने किया कैद
मगर फल की टोकरी का पा ना सका भेद 
औरंगज़ेब के सपने हुए चूर
देख शिवाजी का साहस भरपूर
चल राही चल तू क्यों पीछे हटे चल राही चल

अंग्रेजों के बोरियां बिस्तर हुए गोल
देख भारत की अहिंसा का जोर
चल राही चल तू क्यों पीछे हटे चल राही चल

पाकिस्तान की हुई हर बार हार
झेल भारत की संगठित सेना का प्रहार
चल राही चल तू क्यों पीछे हटे चल राही चल।

-  नरेन्द्र सिंह राठौड़

Comments

Popular Posts