Aya Diwali ka tyauhar-आया दिवाली का त्यौहार - Happy Diwali

आया दिवाली का त्यौहार  
सुख समृद्धि लाया अपार 
जगमग जगमग हो रहा सारा संसार 
लक्ष्मी जी के स्वागत को है तैयार।


आया दिवाली का त्यौहार
हो रही चहुं दिशाओं से धन की बौछार
दिन दूनी  रात चौगुनी बढ़ रहा व्यापार
खिल रही है हर चहेरे पे मुस्कान।


आया दिवाली का त्यौहार
लक्ष्मी जी की कर रहे छप्पन भोग से मनुहार
देवता गण बरसा रहे गगन से पुष्प बौछार
जन जन हो रहा प्रफुल्लित अपार।


आया दिवाली का त्यौहार
पहन कर नवीन वस्त्र
लक्ष्मी जी की पूजा को तैयार
रोशनी से जगमग जगमग हर घर संसार
बच्चे छोड़ रहे फुलझडी बड़े छोड़ रहे अनार।

आया दिवाली का त्यौहार
चहुं दिशाओं में हो भाईचारे का प्रसार
खुश रहे दुनियां का हर इंसान
लक्ष्मी जी से है सबकी पुकार।

    -  नरेन्द्र सिंह राठौड़

Comments

Popular Posts