Satya ! सत्य ! - Truth
सत्य करे जो धारण।
ईश्वर करे उसका पालन।।
सत्य रहता सदा निडर
नहीं करता भय कभी उसके मन में घर ।।
सत्य पर चले हरिश्चंद्र राजा।
उनकी याद में बजता है नौबत बाजा।।
सत्य पर चले भक्त ध्रुव और प्रहलाद।
पाया नारायण भक्ति का प्रसाद।।
सत्य पर चले हनुमान।
प्रभु राम - हृदय के बने मेहमान।।
सत्य पथ पर चले पांडव।
सारथी बनने को उत्सुक हुए माधव।।
सत्य पथ पर चली मीरा।
केशव ने हर ली हर पीड़ा।।
सत्य पर चले मेवाड़ महाराणा।
भारत वर्ष में फहराती है उनकी कीर्ति पताका।।
सत्य पर चले अगर राजनीति।
निश्चित है उस राष्ट्र की प्रगति।।
- नरेन्द्र सिंह राठौड़



Comments