Posts

Mere yara- मेरे यारा ! - self confidence

Image
मेरे यारा ! किस बात का कर रहा है तू गम   जब मनमीत बनकर तेरे साथ हैं खड़े जगन्नाथ विश्वंभरम। रखना होगा तुम्हें चींटी सा कलेजा    जो लिए दाना पार कर लेती है  , रास्ता भले ही क्यों ना हो पहाड़ सा  । ध्रुव ने लिया जब भक्ति का अटल प्रण गोद में बैठाने को आतुर हुए नारायण   बाधाओं के आगे जो ना झुके  वो आकाश में ध्रुव तारा बन कर चमके। फेंका जब नीरज ने टोक्यो में भाला   रख मन में पूर्ण विश्वास की उड़न सिख की एथलेटिक में  स्वर्ण पदक की आस। बना तू भी अपने मन को मीत होगी तेरे हाथों में भी जीत चुनौतियों को करेगा जब हंस कर स्वीकार पहनाएगी दुनियां तुम्हे भी फूलों का हार। तन के जख्म हो या मन के गम लगेंगे कम दिल में रहेंगे महाराणा सांगा हर क्षण हर दम मेरे यारा! किस बात का कर रहा है तू गम जब मनमीत बनकर तेरे साथ हैं खड़े जगन्नाथ विश्ववंभरम।। :- नरेन्द्र सिंह राठौड़

Bachpan ka pyar - बचपन का प्यार - Great love of childhood

Image
बचपन का प्यार   मां के आंचल में छुपकर    पिताजी की डांट से बचना सर्द रातों में अलाव में अंगुलियों को  तपाना  सिगड़ी के अंगारों पे मां के हाथ के सीके हुए  भुट्टे को फूंक मार मार कर खाना गांव के गलियारों में मिट्टी की ढेरियों में चिर्मियों को ढूंढना हवा के झोंको संग दौड़ दौड़ कर चकरी उड़ाना बारिश के मौसम में भीगना नम मिट्टी में पैर डाल कर घर बनाना कैर के फूलों को हाथ में लेकर मधुर रस चूसना पिताजी की अंगुली थामे मेले में जाना जाकर गरम गरम जलेबियां खाना पंछियों को दाना  डालना मेहमानों संग गुफ्तगू करना अभी याद है। :- नरेन्द्र सिंह राठौड़

Dhadak- धड़क- Heart beating of soldier

Image
धड़क धड़क  धड़क   धड़क रही है धड़कन  चाहे जमाना डाले  लाख अड़चन निभानी है तुझे मेरे फौजी! कोख की लाज निभाने है प्रियतमा को दिए  सातों वचन  मुश्किल में है आज तेरा वतन। आस्तीन के सांप लगा रहे हैं अमन में अग्न घुल रहा है हवा में जहर धुंधला धुंधला सा हो गया है हर घर का दर्पण। बीड़ा उठाना होगा तुझे मेरे फौजी! चाहे करना पड़े तन मन समर्पण फीके ना हो हर घर में व्यंजन करना होगा तुझे जिंदगानी के अनमोल क्षणों का अर्पण। लगा ना पाएं दुश्मन कोई वतन की खुशियों में ग्रहण करना होगा अपने साहस से हर बाधा का हरण चाहे  देखना पड़े मरण। धड़क धड़क धड़क धड़क रही है धड़कन निभानी है तुझे मेरे फौजी! कोख की लाज निभाने है प्रियतमा को दिए सातों वचन मुश्किल में है आज तेरा वतन।   :- नरेन्द्र सिंह राठौड़

Jaihind! जयहिंद ! - Jaihind

Image
 :- जयहिंद!   तिरंगे का सम्मान है जयहिंद   भारत की पहचान है जयहिंद    विकास की उड़ान है जयहिंद  दिल की धड़कन है जयहिंद  सैनिक का पराक्रम है जयहिंद  आशा की किरण है जयहिंद  बहादुर का तिलक है जयहिंद  वीरांगना की गर्जना है जयहिंद   संजीवनी बूंटी है जयहिंद  श्वांसो की डोर है जयहिंद  वीरता का पैगाम है जयहिंद  धरा का स्वर्ग है जयहिंद कलम की पुकार है जयहिंद  भारत का संस्कार है जयहिंद  मानवता का सूत्रधार है जयहिंद  अमरता की सीढ़ी है जयहिंद  नौनिहालों की जन्म घुटी है जयहिंद आत्मा का उदघोष है जयहिंद  सत्य की जीत है जयहिंद  शेरों की दहाड़ है जयहिंद  अभिनन्दन है जयहिंद  अभिवादन है जयहिंद  विविधता में एकता है जयहिंद जयहिंद! जयहिंद! जयहिंद! :- नरेन्द्र सिंह राठौड़

Jivan-जीवन - Life

Image
 जीवन में कभी फूल है तो कभी कांटे   उतरे पार वो राही जो चले सदा आपस में बांटे आते है जीवन में उतार चढ़ाव   जैसे सागर में आता है  कभी भाटा  कभी ज्वार होता है पार जहाज वो ही जो खोए ना धीरज आपदा से घबरा कर  कभी नहीं बोता है बाग गुलाब का माली कांटो संग लिए फूल झूलती है हर  इक डाली तोड़ कर फ़ूल बनाने  को माला  लहू लुहान हो जाती है अंगुलिया  उसकी प्यारी देता नहीं माली कभी पौधे को गाली जानता है वो  ये कोई नहीं है साधारण पौधा करना नहीं पड़ता मुझे  इसके कारण कभी आत्मसम्मान का सौदा रखी लाज कुब्जा की तारणहार बने मेरे गोविंदा की धारण जब पुष्प माला हुआ तन सीधा जब कुब्जा का पुकार उठी! निहाल हुई आज मथुरा सांवरिया सरकार ने  पावन चरण धरा होने लगा चहुं दिशा में जय कारा आ गया तारण हारा हरे कृष्णा! हरे कृष्णा!    - नरेन्द्र सिंह राठौड़

Aya Diwali ka tyauhar-आया दिवाली का त्यौहार - Happy Diwali

Image
आया दिवाली का त्यौहार   सुख समृद्धि लाया अपार  जगमग जगमग हो रहा सारा संसार  लक्ष्मी जी के स्वागत को है तैयार। आया दिवाली का त्यौहार हो रही चहुं दिशाओं से धन की बौछार दिन दूनी  रात चौगुनी बढ़ रहा व्यापार खिल रही है हर चहेरे पे मुस्कान। आया दिवाली का त्यौहार लक्ष्मी जी की कर रहे छप्पन भोग से मनुहार देवता गण बरसा रहे गगन से पुष्प बौछार जन जन हो रहा प्रफुल्लित अपार। आया दिवाली का त्यौहार पहन कर नवीन वस्त्र लक्ष्मी जी की पूजा को तैयार रोशनी से जगमग जगमग हर घर संसार बच्चे छोड़ रहे फुलझडी बड़े छोड़ रहे अनार। आया दिवाली का त्यौहार चहुं दिशाओं में हो भाईचारे का प्रसार खुश रहे दुनियां का हर इंसान लक्ष्मी जी से है सबकी पुकार।     -  नरेन्द्र सिंह राठौड़

Satya ! सत्य ! - Truth

Image
सत्य करे जो धारण।  ईश्वर करे उसका पालन।।   सत्य रहता सदा निडर  नहीं करता भय कभी उसके मन में घर ।। सत्य पर चले हरिश्चंद्र राजा। उनकी याद में बजता है नौबत बाजा।। सत्य पर चले भक्त ध्रुव और प्रहलाद। पाया नारायण भक्ति का प्रसाद।। सत्य पर चले हनुमान। प्रभु राम - हृदय के बने मेहमान।। सत्य पथ पर चले पांडव। सारथी बनने को उत्सुक हुए माधव।। सत्य पथ पर चली मीरा। केशव ने हर ली हर पीड़ा।। सत्य पर चले मेवाड़ महाराणा। भारत वर्ष में फहराती है उनकी कीर्ति पताका।। सत्य पर चले अगर राजनीति। निश्चित है उस राष्ट्र की प्रगति।।        - नरेन्द्र सिंह राठौड़